खेल डेस्क। साल 2023 में भारत के कई युवा क्रिकेटरों ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना जलवा दिखाया है। साल समाप्त होने से पहले आज हम आपको इस साल भारत की ओर से अन्तरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांच बल्लेबाजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

इस लिस्ट में पहले स्थान पर सूर्यकुमार यादव रहे हैं। उन्होंने इस साल 18 मैचों की 17 पारियों में सर्वाधिक 733 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन नाबाद 112 रन रहा है। लिस्ट में दूसरा नाम यशस्वी जयसवाल का रहा है, जिन्होंने 15 मैचों की 14 पारियों में 430 रन बनाए हैं।

रितुराज गायकवाड़ 10 मैचों की 9 पारियों में 365 रन बनाकर तीसरे स्थान पर रहे। शुभमन गिल ने इस साल 13 मैचों की 13 पारियों में 312 रन बनाए हैं। लिस्ट में पांचवां नाम तिलक वर्मा का रहा है, जिन्होंने 15 मैचों की 14 पारियों में 310 रन बनाए हैं।

PC: espncricinfo

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News