खेल डेस्क। भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के लिए साल 2023 यादगार साबित हुआ है। वनडे क्रिकेट में इस साल उनका बल्ला जमकर चला है। वह इस साल वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। आज हम आपको इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांच बल्लेबाजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

इस लिस्ट में पहला नाम शुभमन गिल का है। जिन्होंने इस साल 29 मैचों में सर्वाधिक 1584 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 208 रन रहा है। इस साल उन्होंने पांच शतक भी लगाए हैं। लिस्ट में दूसरा नाम पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का है। कोहली ने इस साल 27 मैचों में 1377 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन नाबाद 166 रन रहा है। उन्होंने इस साल छह शतक लगाए हैं।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 27 मैचों में 1255 रन बनाकर तीसरे स्थान पर रहे हैं। वहीं न्यूजीलैंड के डीजे मिशेल 26 मैचों में 1204 रन बनाकर चौथे स्थान पर रहे। श्रीलंका के पी निसांका ने इस लिस्ट में पांचवां स्थान हासिल किया। उन्होंने 29 मैचों में 1151 रन बनाए हैं।

PC: espncricinfo

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News