जयपुर।विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में हिस्सा लेने आई श्रीलंकाई टीम के साथ एक बुरा वाकया घटित हुआ है।यहां पर श्रीलंकाई टीम के मैनेजर टीम को छोड़कर भाग गए है।इस बारें में जानकारी देते हुए दक्षिण एशियाई देश के कुश्ती महासंघ के प्रमुख सरथ हेविथाराना ने बताया है कि श्रीलंका के कुश्ती प्रबंधक ने अपनी टीम का साथ छोड़ दिया और टूर्नामेंट के बाद नॉर्वे में गायब हो गए है। उनका मानना है कि यह मैनेजर अवैध रूप से यूरोप में रहने की कोशिश करने के कारण ही गायब हुआ है।


दक्षिण एशियाई देश के कुश्ती महासंघ के प्रमुख सरथ हेविथाराना ने कहा कि डोनाल्ड इंद्रवांसा ओस्लो में टूर्नामेंट शुरू होने के तीन दिन बाद टीम होटल से गायब हो गए। ऐसे में श्रीलंकाई टीम को वापस स्वदेश भेज दिया गया है।कुश्ती महासंघ के प्रमुख सरथ हेविथाराना ने कहा कि डोनाल्ड इंद्रवांसा स्विट्जरलैंड में घुसने की कोशिश कर रहा होगा। एक श्रीलंकाई नागरिक ने इंद्रवांसा को बस का टिकट लेने की कोशिश करते देखा था।


श्रीलंका के कई एथलीट पहले भी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट से गायब होते रहे हैं। दक्षिण कोरिया में 2014 एशियाई खेलों के दौरान, दो श्रीलंकाई एथलीट गायब हो गए थे। वहीं, 2007 में भी एक ट्रिपल-जंप कोच इटली में गायब हो गए थे।
इससे पहले जर्मनी में 2004 के एक टूर्नामेंट में श्रीलंका की पूरी हैंडबॉल टीम गायब हो गई थी। उस समय श्रीलंका के पास हैंडबॉल टीम नहीं थी। 23 सदस्यीय टीम जर्मनी में ही कहीं लापता हो गए थे।

कुश्ती महासंघ के प्रमुख सरथ हेविथाराना ने कहा है कि उन्होंने ओस्लो पुलिस और नॉर्वे के अन्य अधिकारियों को प्रबंधक के लापता होने के बारे में सूचित कर दिया है।ऐसे में इंद्रवांसा के ओस्लो में रहने का कोई रास्ता नहीं है, क्योंकि हमने अधिकारियों को सतर्क कर दिया है।जिससे जल्द ही उनको ढूंढ लिया जायेंगा।

Related News