खेल डेस्क। इस साल लोकसभा चुनाव होने हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के इस बार लोकसभा चुनाव में गुरदासपुर से चुनाव लडऩे की खबरें चली हैं। इन खबरों का अब युवराज सिंह ने खुद ही सोशल मीडिया के माध्यम से खंडन किया है।

भारतीय टीम में सिक्सर किंग के नाम मशहूर युवराज सिंह ने ट्वीट किया कि मीडिया रिपोट्र्स के विपरीत, मैं गुरदासपुर से चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। खबरों के अनुसार, 42 वर्षीय पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने इस संबंध में कहा कि उनका जुनून लोगों की मदद करना है। उन्होंने यूवीकैन फाउंडेशन के जरिए अपने प्रयासों के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

गौरतलब है कि युवराज सिंह और उनकी मां शबनम सिंह की हाल में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही मीडिया में युवराज सिंह के गुरदासपुर से चुनाव लडऩे की अटकलें तेज हो गई थीं। इस सीट से अभी बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल सांसद हैं।

PC: aajtak

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News