खेल डेस्क। हाल ही पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली दूसरी बार पिता बने हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने 15 फरवरी को बेटे को जन्म दिया था। इस बात की जानकारी विराट कोहली ने खुद ही सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। विराट कोहली ने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है।

अब अकाय को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा ने बेटे को भारत में में नहीं, बल्कि लंदन में जन्म दिया था। अब आप सोच रहे होंगे कि क्या अकाय को ब्रिटेन की नागरिकता मिलेगी? आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश नागरिकता के लिए दोनों में से एक पैरेंट ब्रिटिश का नागरिक होना जरूरी है या इनमें से कोई एक लंबे समय से वहां पर बसा हुआ हो। ऐसे में अकाय को ब्रिटिश नागरिकता मिलने की संभावना नहीं के बराबर है। अकाय भारतीय नागरिक ही कहलाएंगे।

PC: todaystudio

PC:नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News