PC: tv9hindi

धोनी से जुड़ी एक बड़ी खबर ये है कि वो जल्द ही लंदन जा सकते हैं। धोनी के घुटने में चोट है और इसी चोट के साथ उन्होंने पूरा आईपीएल खेला। लेकिन अब वह सर्जरी के लिए लंदन जा सकते हैं और उसके बाद ही आईपीएल में अपने भविष्य के बारे में फैसला करेंगे। धोनी अगले सीजन में खेलेंगे या नहीं, कोई नहीं जानता। सीएसके मैनेजमेंट ने यह भी कहा है कि धोनी इन मामलों पर चर्चा नहीं करते हैं।

धोनी हो गए भावुक

आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स की हार के बाद धोनी रांची लौट आए हैं। पिछले साल की चैंपियन टीम चेन्नई इस बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रही। आखिरी ओवर में धोनी के आउट होने के बाद आरसीबी ने अहम मैच जीतकर प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली। इस मैच के बाद धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहे हैं कि सम्मान कमाना होगा। दुबई आई 103.8 से खास बातचीत में धोनी ने सीएसके को लेकर कुछ इमोशनल बात भी कही.

धोनी ने क्या कहा?
धोनी ने दुबई आई 103.8 से कहा, "एक लीडर के तौर पर आपको सम्मान अर्जित करना होता है। आप लोगों को आदेश देकर सम्मान नहीं कमा सकते. आपको सम्मान अर्जित करना होता है. आपको एक उदाहरण स्थापित करके खुद को साबित करना होता है. सफलता के समय में आप कह सकते हैं कि क्या करने की जरूरत है, लेकिन जब कठिन समय आता है, तभी आपके व्यवहार में कोई अंतर नहीं आना चाहिए।"

धोनी ने सीएसके को लेकर कही बड़ी बातें
धोनी ने सीएसके के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी दिल छू लेने वाली बात कही. धोनी ने कहा, "चेन्नई सुपर किंग्स के साथ मेरा भावनात्मक रिश्ता है। ऐसा नहीं है कि कोई खिलाड़ी खेलने आया, कुछ महीनों तक खेला और फिर घर चला गया। हम खेल में पेशेवर होने की बात करते हैं लेकिन भारत में ऐसा नहीं चलता। "एक भारतीय होने के नाते, पेशेवर होने के साथ-साथ हमारा भावनात्मक जुड़ाव भी होता है। भावनात्मक जुड़ाव ही मेरी ताकत है।"

Related News