खेल डेस्क। उदय सहारन की कप्तानी वाली भारतीय टीम अंडर 19 विश्व कप के फाइनल में रविवार को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें इस मैच पर लगी रहेंगी। उदय सहारन ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 81 रनों की शानदार पारी खेल भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आज हम आपको उदय सहारन के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

उदय सहारन का जन्म आठ सितंबर 2004 को राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में हुआ था। उदय सहारन के पिता संजीव सहारन पेशे से आयुर्वेद चिकित्सक हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि उनके पिता क्रिकेट खेला करते थे।

12 साल की उम्र में क्रिकेट के लिए उन्होंने पंजाब का रुख किया। इन्हें अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 टीमों की ओर से खलेने का मौका मिला। इसके बाद चैलेंजर्स ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्हें टीम इंडिया की कप्तानी करने का मौका मिला है। अब उनके पास भारत अंडर 19 विश्व चैम्पियन बनाने का मौका होगा।

PC: espncricinfo

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News