स्पोर्ट्स डेस्क। हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है हालांकि भारत में हॉकी से ज्यादा क्रिकेट की लोकप्रियता ज्यादा है। दोस्तों हॉकी में पुरुषों के साथ-साथ भारतीय महिलाओं ने भी हाथ आजमाए हैं और कई कारनामे में भी करके दिखाएं हैं। कई भारतीय हॉकी प्लेयर है जो अपनी खास खूबियो के कारण भारत में चर्चा में भी रही थी। आज हम आपको एक ऐसी महिला हॉकी प्लेयर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे भारतीय हॉकी की रानी भी कहा जाता है। दोस्तों जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल को हॉकी में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के कारण 'भारतीय हॉकी की रानी' उपनाम दिया गया है। बता दे कि साल 2010 विश्व कप में भाग लेने वाली भारतीय हॉकी टीम की वो सबसे कम उम्र की खिलाड़ी थीं।

Related News