भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली टीम इंडिया का शिल्पकार माना जाता है। वे देश के सबसे सफलतम कप्तान माने जाते हैं। लेकिन अपने निजी ज़िन्दगी की वजह से सौरव गांगुली हमेशा चर्चे में बने रहते है। गांगुली ने 1997 में परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर अपने बचपन की साथी डोना से शादी की थी। हालांकि, दोनों की शादी हुई डेढ़ साल भी नहीं बीता था कि गांगुली की जिंदगी में एक बॉलीवुड एक्ट्रेस की एंट्री हो गई।



वह एक्ट्रेस और कोई नहीं अपने समय दक्षिण भारतीय फिल्मों की सुपर एक्ट्रेस रहीं नगमा थीं। नगमा का असली नाम नंदिता अरविंद मोरारजी है। वे अब कांग्रेस की नेता हैं। कुछ साल पहले नगमा ने स्वीकार किया था कि दोनों एकदूसरे को काफी पसंद करते थे।

नगमा का कहना था कि भारत में लोग एक इंसान की निजी और प्रोफेशनल जिंदगी को जोड़कर देखते हैं। यह गलत है। हम दोनों का रिश्ता भी इसकी भेंट चढ़ गया। हालांकि, हम दोनों ही आपसी सहमति से अलग हुए थे। बता दें कि नगमा अब तक अविवाहित हैं। उन्होंने अभीतक शादी नहीं की।

Related News