खेल डेस्क। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। पूर्व कप्तान विराट कोहली अचानक टीम का साथ छोडक़र दक्षिण अफ्रीका से स्वदेश लौट आए हैं। विराट कोहली के अचानक भारत आने से कप्तान रोहित शर्मा की चिंता भी बढ़ गई है। इस संबध में प्रशंसक भी कई प्रकार के कयास लगा रहे हैं।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने विराट कोहली के स्वदेश लौटने की जानकारी दी है। बीसीसीआई ने विराट कोहली के लौटने की वजह फैमिली इमरजेंसी बताई है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले विराट कोहली का स्वदेश लौटना भारतीय क्रिकेट फैंस की चिंता बढ़ा गया है। दोनों देशों के बीच पहला मैच 26 दिसंबर से खेला जाना है।

विराट कोहली का दक्षिण अफ्रीका में शानदार प्रदर्शन रहा है। वह इस देश में 300 से ज्यादा रन बनाने वाले ऐसे एकमात्र भारतीय क्रिकेटर हैं, जिनका औसत 50 से अधिक है। उन्होंने भारत में खेले गए आईसीसी वनडे विश्व कप में भी शानदार प्रदर्शन किया था।

PC: espncricinfo

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News