खेल डेस्क। भारत ने राजकोट टेस्ट जीतकर इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। भारती की ओर से दूसरी पारी में युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 214 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 14 चौके और 12 छक्के लगाए। इस पारी के दौरान उन्होंने अपने नाम कई बड़ी उपलब्धियां दर्ज करवाई हैं।

राजकोट टेस्ट की दूसरी पारी में नौवां छक्का लगाते ही यशस्वी जायसवाल ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह टेस्ट की एक पारी में टीम इंडिया की ओर से सर्वाधिक छक्के लगाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू और मयंक अग्रवाल का संयुक्त रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

सिद्धू ने 1994 में श्रीलंका के खिलाफ एक पारी में आठ छक्के लगाए थे। वहीं मयंक अग्रवाल ने 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ इंदौर में एक पारी में इतने ही छक्के लगाए थे। इस पारी के दौरान यशस्वी ने इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की गेंद पर लगातार तीन छक्के लगाए। वह साल 2002 से टेस्ट के एक ओवर में तीन छक्के लगाने वाले पांचवें बल्लेेबाज बन गए हैं।

PC: espncricinfo

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News