विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे फिट कप्टान हैं। वे अपने खेल के साथ साथ अपने फिटनेस के कारण भी युवा पीढ़ी के लिए एक इंस्पिरेशन है। विराट कोहली नॉनवेज छोड़ चुके हैं और पूरी तरह से वेज डाइट लेते हैं। विराट कोहली वीगन डाइट फॉलो करते हैं आइए जानते हैं क्या होती है वेगन डाइट?

क्या है वीगन डाइट
वेगन या वीगन, पूरी तरह से प्लांट बेस्ड डाइट होती है। इसमें नॉनवेज के साथ साथ कोई डेरी प्रोडक्ट भी शामिल नहीं होता है। वीगन डाईट में सब्जियां, फ्रूट्स, बीन्स, ग्रेन्स, दालें, नट्स, सीड्स, टोफू, प्लांट बेस्ड ऑइल जैसी चीजें खाई जाती हैं।

कब क्या खाते हैं विराट
विराट सुबह नाश्ते में ब्राउन ब्रेड के साथ पीनट बटर खाते हैं। इसके अलावा डिनर में विराट सूप, सलाद और सब्ज़ियां खाना पसंद करते हैं। इसके अलावा वे नट्स और ग्लूटन युक्त आहार लेते हैं क्योंकि इससे उनके शरीर को ज़रूरी कार्बोहाइड्रेट्स मिलता है।

वीगन डाइट के फायदे

– इसमें एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खाना शामिल होता है, जो पुरानी बीमारी को होने से रोकता है। इस से ब्लडप्रेशर कंट्रोल में रहता है।
– इस डाइट में कोलेस्ट्रोल बिल्कुल नहीं होता और यहां तक कि इसमें संतृप्त वसा भी काफी कम होती है।
– वीगन डाइट में फल, वेजिटेबल्स और नट्स की अधिकता होती है, जिनमें भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट्स और ओमेगा 3 मिलते हैं। जिस से व्यक्ति डिप्रेशन से दूर रहता है। इसके अलावा वीगन डाइट लेते से मधुमेह जैसी बीमारियां भी नहीं होती है।

Related News