खेल डेस्क। विराट कोहली ने एक बार फिर से अन्तरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में वापसी कर ली है। उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है। अब विराट कोहली के टी20 विश्व कप में खेलने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। विराट कोहली अब आगामी विश्व कप में नई भूमिका में नजर आ सकते हैं। वह कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कर सकते हैं।

पूर्व भारतीय कप्तान विराट का टी20 अंतरराष्ट्रीय में बतौर ओपनर रिकॉर्ड बहुत ही शानदार रहा है। उन्होंने टीम इंडिया की ओर से बतौर ओपनर नौ पारियों में 57.14 की औसत और 161.29 के स्ट्राइक रेट से 400 रन बनाए हैं। इस दौरान विराट कोहली ने 122 रन की शतकीय पारी खेली थी।

विराट कोहली ने 2022 टी20 विश्व कप से पहले एशिया कप टी20 के दौरान ये शतकीय पारी खेली थी। विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में अभी तक दमदार प्रदर्शन किया है। वह इस फॉर्मेट में चार हजार से अधिक रन बना चुके हैं।

PC: espncricinfo

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News