खेल डेस्क। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (214) की दोहरी शतकीय पारी के दम पर भारत ने राजकोट टेस्ट मैच में इंग्लैंड पर बड़ी जीत दर्ज की। यशस्वी जायसवाल ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 236 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौके और 12 छक्के लगाए। इस पारी के दम पर उन्होंने अपने नाम एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है।

वह अब एक सीरीज में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड ध्वस्त किया है। यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में अब तक 22 छक्के लगा चुके हैं।

इससे पहले रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक सीरीज में 19 छक्के जड़े थे। यशस्वी जायसवाल का इस सीरीज में ये दूसरा दोहरा शतक है। उनके पास इस सीरीज में आगे कई कीर्तिमान ध्वस्त करने का मौका होगा।
PC: espncricinfo

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News