बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर खुशियों की लहर है क्योंकि वे एक बेबी गर्ल के माता पिता बन गए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ने ट्विटर पर खुशखबरी शेयर की। कोहली ने ट्विटर पर अपने पिता बनने की घोषणा की और कहा कि बेबी और अनुष्का दोनों स्वस्थ हैं।

विराट ने लिखा, “हम आपके साथ ये शेयर करते हुए बहुत रोमांचित हैं कि हम आज दोपहर एक बेबी गर्ल से ब्लैस हुए हैं। हम आपके प्यार, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद करते हैं। अनुष्का और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और हम अपने जीवन के इस नए चैप्टर को शुरू करने के लिए ब्लैस महसूस कर रहे हैं। लव, विराट। ”

उनके फैंस इस घोषणा से काफी खुश हैं और सभी अनुष्का और विराट को बधाई दे रहे हैं।

इससे पहले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने बीते साल अगस्त में ही फैन्स को जानकारी दी थी कि उनके घर जनवरी, 2021 में नया मेहमान आने वाला है। तब से ही अनुष्का शर्मा चर्चा में थीं।

Related News