खेल डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी खुद विराट कोहली ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने बेटे नाम का अकाय रखा है।

हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है कि अनुष्का शर्मा ने दूसरे बच्चे को कहां जन्म दिया है। भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर बेटे के जन्म की जानकारी साझा करते हुए लोगों से प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की थी। बेटे के जन्म के बाद विराट कोहली की फोटो सामने आई है।

उन्होंने लंदन की सडक़ों पर ब्लैक जैकेट में अपनी फोटो शेयर की है। इस फोटो में वह कैप और चश्मा भी लगाए हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि विराट कोहली अपनी पत्नी के साथ समय बिताने के लिए भारतीय टीम से छुट्टी ले रखी है। वह इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं।

PC: twitter

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News