बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की बात करे तो इनके बीच काफी गहरा नाता है और इसका सबसे बेस्ट उदहारण विराट और अनुष्का है। आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने साल 2017 में बॉलीवुड की स्टार अनुष्का शर्मा से शादी रचाई थी। शादी के बाद से मौका कोई भी हो दोनों अपने क्वालिटी टाइम से कुछ समय निकालकर एक दूसरे के साथ टाइम स्पेन करते है। बता दें कि इन दिनों अनुष्का और विराट विदेश घूम रहे है।


विराट और अनुष्का की जोड़ी भारतीय सितारों के टॉप 10 में भी शामिल है। विराट और अनुष्का को लोग बेहद पसंद करते हैं। लेकिन आपको बता दे कि अनुष्का और विराट के घर एक नया मेहमान आया जिसकी तस्वीर अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है।


दरअसल यह नया मेहमान कोई और नहीं एक नन्ही बिल्ली है, जिसकी तस्वीर अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की और लिखा की "आज की हमारी डिनर गेस्ट।"

Related News