खेल डेस्क। यूएई ने दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में अफगानिस्तान को 11 रन से शिकस्त दी। इस मैच में यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करवाई है। उन्होंने मैच में 32 गेंदों पर 53 रन की आतिशी पारी खेली। इसके दम पर यूएई ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए।

जवाब में अफगानिस्तान की टीम 155 रन ही बना सकी। मैच में मुहम्मद वसीम ने अपनी 53 रन की पारी के दौरान 4 चौके और तीन छक्के लगाए। इसके साथ ही उन्होंने साल 2023 में छक्कों का शतक पूरा किया। वह अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट के एक साल में 100 सिक्स लगाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

इससे पहले ये उपलब्धि अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोई भी बल्लेबाज हासिल नहीं कर सका था। वसीम ने साल 2023 में सर्वाधिक 101 छक्के लगाए हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने साल 2023 में कुल 80 सिक्स लगाए हैं।

PC: espncricinfo

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।


Related News