टोक्यो ओलिंपिक की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। खेलों के इस महाकुंभ का आगाज 23 जुलाई से होगा। उससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि व्यक्तिगत स्पर्धा में विजेता खिलाड़ी को स्वर्ण पदक जीतने पर छह करोड़ जबकि टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को तीन करोड़ रुपये का ईनाम दिया जाएगा।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एलान किया है कि टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को प्रदेश सरकार छह करोड़ रुपये का ईनाम देगी।


मुख्यमंत्री योगी ने यूपी के ऐसे 10 खिलाड़ियों का जिक्र किया जो कि टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत स्पर्धा में विजेता खिलाड़ी को स्वर्ण पदक जीतने पर छह करोड़ जबकि टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को तीन करोड़ रुपये का ईनाम दिया जाएगा। वहीं, प्रदेश सरकार प्रत्येक खिलाड़ी को 10 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि भी देगी।

यूपी से टोक्यो ओलंपिक में इस साल सबसे ज्यादा चार खिलाड़ी एथलेटिक्स से चयनित हुए है। इसमें प्रियंका गोस्वामी (20 वॉक), सीमा पुनिया (चक्का फेंक), शिवपाल सिंह (भाला फेंक) और अन्नू रानी (भाला फेंक) शामिल है। इसके अलावा हॉकी से पुरुष टीम में ललित उपाध्याय और महिला टीम से वंदना कटारिया को शामिल किया गया है। इसके अलावा शूटिंग में सौरभ चौधरी और मेराज खान को टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने का मौका मिला है, जबकि बॉक्सर सतीश कुमार और रोअर अरविंद सोलंकी भी अपना जलवा बिखेरेंगे।

Related News