खेल डेस्क। आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 का समापन हो चुका है। इंग्लैंड ने पाकिस्तान को शिकस्त देकर दूसरी बार टी20 विश्व कप जीता। इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने बनाए।

आज हम आपको आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले तीन क्रिकेटरों के बारे में जानकारी देने जा रहे है। इस लिस्ट में विराट कोहली का नाम नहीं है।

जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने इस टूर्नामेंट के 8 मैचों में सर्वाधिक 11 लगाए।

विश्व चैम्पियन इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स केवल 6 मैचों में 10 छक्के लगाकर दूसरे स्थान पर रहे। जबकि श्रीलंकाई क्रिकेटर बीकेजी मेंडिस ने 8 मैचों में 10 छक्के लगाए।

Related News