आज से टोक्यो ओलंपिक 2020-21 का आगाज हो गया है। सभी खिलाडियों का लक्ष्य गोल्ड मैडल हासिल करना है। तीरंदाजी का मेन्स रैंकिंग इवेंट आज से था। इसमें भारत की ओर अतनु दास, तरुणदीप रॉय और प्रवीन जाधव मेन्स इवेंट में हिस्सा लिया था। लेकिन भारत की परफॉर्मेंस बेहद ही निराशाजनक रही।

पहले हाफ के बाद भारत के प्रवीन जाधव 31वें स्थान पर रहे। भारत के नंबर वन तीरंदाज आतनु दास 35वें स्थान पर रहे। तरुणदीप रॉय 323 प्वाइंट्स के साथ 45वें नंबर पर हैं।

भारत के एक और तीरंदाज तरुणदीप रॉय ने आखिरी दो राउंड में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 37वें स्थान पर फिनिश किया। भारत को खराब प्रदर्शन का खामियाजा मिक्स्ड टीम इवेंट में भी भुगतना पड़ा और मिक्स्ड टीम ने अब 9वें स्थान पर क्वालिफाई किया है।

Related News