इंटरनेट डेस्क। दोस्तों आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से भारत के कुछ ऐसे दिग्गज खिलाड़ियों के बारें में बताने जा रहे है। जिनका जन्म बहुत गरीब में हुआ है, लेकिन आज ये खिलाड़ी अपनी कड़ी मेहनत और संघर्ष से काफी शिखर तक पहुंच गए है। तो दोस्तों आइए जानिए उन खिलाड़ियों के बारें में

रविंद्र जडेजा : रविंद्र जडेजा को टीम में ​इंडिया में सर रविंद्र जडेजा के नाम से जाना जाता है। जडेजा को भी शुरू से काफी संघर्ष करना पड़ा है। जडेजा के पिता एक प्राइवेट कंपनी में चौकीदार का काम करते थे। रविंद्र जडेजा का जन्म गरीबी में हुआ। लेकिन आज ये क्रिकेटर अपनी कड़ी मेहनत व लगन से टीम इंडिया का प्रमुख आॅलराउंडर खिलाड़ी है।

भुवनेश्वर कुमार : भारतीय टीम के ​स्विंग के मास्टर भुवनेश्वर कुमार का जन्म भी एक गरीब परिवार में हुआ है। मेरठ के इस आक्रामक गेंदबाज को इस शिखर तक पहुंचाने में उनके पिता और बहन का प्रमुख हाथ है। क्रिकेटर बनने के सपने को भुवी की कड़ी मेहनत और पिता व बहन के सहयोग ने उनका ये सपना पूरा किया है। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार आज टीम का प्रमुख हथियार है।

उमेश यादव : उमेश यादव की जिंदगी भी काफी संघर्ष भरी है। उमेश यादव ने काफी गरीबी देखी है। उमेश के पिता कोयले की खान में मजदूरी किया करते थे। लेकिन आज इस दिग्गज गेंदबाज ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से वो मुकाम हासिल कर लिया है। जिसका उन्होंने कभी सपना देखा था।

मुनाफ पटेल : मुनाफ पटेल कभी भारतीय टीम के प्रमुख गेंदबाजों में से एक थे। भारत का ये तेज गेंदबाज भी गरीबी की मार झेल चुका है। पटेल के पिता किसी दूसरे के फार्म पर काम करते थे। मुनाफ की आर्थिक स्थिति इतनी सही नहीं थी कि वो ​मैदान में प्रैक्टिस कर सके। लेकिन उनकी कड़ी मेहनत और लगन से ये दिग्गज आज शिखर तक पहुंच गया है।

Related News