बॉलीवुड या क्रिकेट जगत की बात करे तो एक्ट्रेस और क्रिकेटर्स में काफी पुराना नाता रहा है। कई अभिनेत्रियों नें क्रिकेटर्स को अपना जीवनसाथी चुना, तो कई मॉडल्स भी क्रिकेटर्स के साथ शादी में बंधन में बंध चुकी है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी मॉडल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसनें एक नही बल्कि दो-दो भारतीय क्रिकेटर्स से शादी की।

हम बात कर रहे हैं भारतीय मॉडल निकिता की जो बहुत ही खूबसूरत है। उन्होंने साल 2007 में भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक से विवाह किया। 12 साल साथ रहने के बाद साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया।

कार्तिक और निकिता के तलाक की वजह काफी चौकाने वाली थी। दरअसल, दोनों का तलाक भारतीय क्रिकेटर मुरली विजय की वजह से हुआ। मुरली विजय और दिनेश कार्तिक साथ क्रिकेट खेलते थे और दोनों के बीच काफी गहरी मित्रता थी। ऐसे में मुरली का कार्तिक के घर आना-जाना लगा रहता था। इसी बीच निकिता और मुरली विजय से बीच प्यार हो गया और ये प्यार इस हद तक बढ़ गया कि दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।

निकिता से तलाक के 3 साल बाद साल 2015 में दिनेश कार्तिक नें दीपिका पल्लीकल से शादी कर ली। दीपिका बेहद खूबसूरत हैं और एक फेमस प्रोफेशनल स्क्वैश प्लेयर हैं।

Related News