खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग का आगामी संस्करण 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मैच गत चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। क्या आपको पता है कि आईपीएल 2024 में सबसे उम्रदराज क्रिकेटर के रूप में कौनसा खिलाड़ी हिस्सा लेगा।

आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर होंगे। धोनी की उम्र अभी 42 साल है और वो सबसे पहले सीजन से आईपीएल का हिस्सा बने हुए हैं। अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार आईपीएल का चैंपियन बनावा चुके धोनी 250 मैच खेल चुके हैं।

उन्होंने अपने आईपीएल कॅरियर में 5,082 रन बनाए हैं। धोनी इंडियन प्रीमियर लीग में 24 अर्धशतकीय पारियां खेल चके हैं। वह आईपीएल इतिहास के सबसे सफल विकेटकीपर भी हैं। पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने आज तक टूर्नामेंट के विकेट के पीछे से 180 बार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा है।

PC: jagranjosh

Related News