स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों महेंद्र सिंह धोनी पूर्व भारतीय कप्तान हैं जिन्होंने अपने बेहतरीन बल्लेबाजी और विकेट कीपिंग के दम पर भारत को कई मैच जिताये हैं। हम आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही भारतीय क्रिकेट टीम ने 50 ओवर और 20 ओवर का वर्ल्ड कप भी अपने नाम किया था। दोस्तों आज हम आपको महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज एक ऐसे ही रोचक रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे है, जिसके बारे में अधिकतर भारतीय फैंस को शायद ही पता होगा। दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जिस बल्ले से साल 2011 में भारत को श्रीलंका के खिलाफ दूसरी बार विश्व चैंपियन बनाया था, उस बल्ले को क्रिकेट के इतिहास का सबसे महंगा बल्ला माना जाता है। बता दे कि इस बल्ले को एक नीलामी में करीब 72 लाख रुपये में नीलाम किया गया था।

Related News