गुरुवार रात IPL 2022 के 59वें मैच में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ ही चेन्नई प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है, वहीं मुंबई ने इस मैच को जीतकर अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है. चेन्नई सुपर किंग्स पर आईपीएल में मुंबई की यह 20वीं जीत थी। मुंबई आईपीएल में दो टीमों के खिलाफ 20 या इससे अधिक जीत हासिल करने वाली पहली टीम बन गई है। सीएसके के अलावा, कोलकाता नाइट राइडर्स को 22 बार मुंबई के हाथों हार का स्वाद चखना पड़ा है।

एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत

मुंबई इंडियंस - 22 बनाम केकेआर

मुंबई इंडियंस - 20 बनाम सीएसके

केकेआर - 20 बनाम पंजाब किंग्स

आपकी जानकारी के लिए बता दे की, मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के 14 साल के इतिहास में 5 बार खिताब जीता है, जबकि गत चैंपियन सीएसके ने 4 बार ट्रॉफी जीती है। सीजन में दोनों टीमों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। आईपीएल इतिहास में यह दूसरा मौका है जब इन दोनों में से कोई भी टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई है। जिससे पहले 2020 में मुंबई और चेन्नई प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाए थे।

बता दे की, मैच में मुंबई इंडियंस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पहले चेन्नई को 97 रन पर समेट दिया और फिर 31 गेंद शेष रहते यह स्कोर हासिल कर लिया। आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस की यह तीसरी जीत है। चेन्नई को हराकर रोहित शर्मा की टीम अंक तालिका में 10वें स्थान पर है।

Related News