खेल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वेलिंग्टन में खेले गए मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल 4 गेंद में 6 रन ही बना सके। उन्होंने ये रन छक्के की सहायता से बनाए हैं। जिसकी बदौलत ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं।

उनके अब क्रिकेट के इस फॉर्मेट में 126 छक्के हो गए हैं। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एरोन फिंच को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया की ओर से 125 छक्के लगाए थे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से इस लिस्ट में सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 113 छक्के लगाए हैं।

पूर्व ऑलराउंडर शेन वाटसन ने 83 छक्के जडक़र इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। जबकि ऑलराउंडर मिचेल मार्श 66 छक्के से पांचवें स्थान पर हैं।

PC: espncricinfo

PC:नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News