खेल डेस्क। भारत को अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के शुरू होने से पहले आज हम आपको दक्षिण अफ्रीका में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांच बल्लेबाजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीका की धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने का भारतीय रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम ही दर्ज है। उन्होंने यहां पर 15 टेस्ट मैचों में 46.44 की औसत से 1161 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इस देश में 7 मैच में 51.35 की औसत से 719 रन बनाए हैं। वह यहां पर 2 शतक और 3 अर्धशतक लगाने में सफल रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीका में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज टीम के मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ हैं, जिन्होंने यहां पर 624 रन बनाए हैं। वीवीएस लक्ष्मण यहां पर 566 और चेतेश्वर पुजारा 535 रन बनाने में सफल रहे हैं।

PC: ndtv

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News