खेल डेस्क। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार खेल के दम पर क्रिकेट की दुनिया में अपनी विशेष पहचान बनाई है। वैलेंटाइन डे के मौके पर आज हम आपको रोहित शर्मा की प्रेम कहानी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। रोहित शर्मा ने रितिका सजदेह के साथ विवाह किया है। दोनों की लव स्टोरी भी काफी रोचक है।

रितिका सजदेह स्पोट्र्स इवेंट मैनेजर के पद पर काम करती थी। उनकी क्रिकेट के जरिए ही रोहित शर्मा से मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों की मुलाकात धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों ने 6 सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद विवाह किया था।

भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने काफी फिल्मी तरीके से पत्नी रितिका को प्रपोज किया था। उन्होंने बोरीवली के स्पोट्र्स क्लब में घुटने के बल बैठकर रितिका सजदेह को प्रपोज किया था। आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने बोरीवली के स्पोट्र्स क्लब में 11 साल की उम्र में पहला मैच खेला था।

PC:jagran

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News