खेल डेस्क। क्रिकेटर प्रशंसक हमेशा अपने पंसदीदा क्रिकेटरों के परिवार के बारे में जानना चाहते हैं। आज हम आपको उन क्रिकेटरों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिन्होंने अभी तक अपने बच्चों का चेहरा सार्वजनिक तौर पर नहीं दिखाया है। आज हम आपको तीन भारतीय क्रिकेटरों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इनमें पहला नाम पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का है।

उनकी बेटी का नाम वामिका है। विराट और अनुष्का शर्मा ने अब तक सार्वजनिक तौर पर वामिका का चेहरा नहीं दिखाया है। उनकी बेटी का जन्म 11 जनवरी 2021 को हुआ। वहीं भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भी अपने जुड़ा बच्चों का चेहरा नहीं दिखाया है। दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल जुड़वा बेटों के पैरेंट्स साल 2021 में बने थे।

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बेटे नाम अंगद है। बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने 4 सितंबर 2023 को बेटे अंगद को जन्म दिया था। बुमराह ने भी अपने बेटे का चेहरा अभी तक नहीं दिखाया है।

PC: vogue

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News