स्पोर्ट्स डेस्क। बुधवार को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच आई पी एल 2022 का 23 वां मैच खेला जाएगा। हम आपको बता दें कि आईपीएल के इतिहास में अब तक यह दोनों टीमें 28 बार आमने-सामने हुई है, जिसमें 15 बार मुंबई को, जबकि 13 बार पंजाब टीम को जीत मिली है। आई पी एल 2022 में मुंबई इस समय अंक तालिका में सबसे नीचे जा चुकी है, क्योंकि मुंबई को पिछले चारों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। आज मुंबई इंडियंस अपना पहला मैच जीतने की पूरी कोशिश करेगी। आज हम आपको मुंबई इंडियंस के उन खिलाडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मुंबई इंडियंस को आज आईपीएल 2022 का पहला मैच जिता सकते हैं।

1.जयदेव उनादकट
भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव को मुंबई ने पिछले मुकाबले में ही अपनी प्लेइंग इलेवन में जगह दी है। आज वह अपनी दमदार गेंदबाजी से MI को आईपीएल 2022 का पहला मैच जिताने की पूरी कोशिश करेंगे।

2.सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार आईपीएल में अपनी अच्छी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। आज वह अपनी बल्लेबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस के लिए विनर साबित हो सकते हैं।

4.ईशान किशन
ईशान किशन आज मुंबई इंडियंस के लिए मैच विनिंग परफॉर्मर्स कर सकते हैं, हालांकि पिछले मुकाबलों में उन्होंने बल्ले से कई रन बनाए हैं लेकिन फिर भी मुंबई इंडियंस एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई थी।

Related News