स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट आज दुनिया का सबसे फेवरेट खेल बन चुका है। दुनिया की लगभग सभी क्रिकेट टीमें इस खेल में हिस्सा लेती है। क्रिकेट के माध्यम से दुनिया के सभी क्रिकेटर ने खूब नाम कमाया है। भारतीय क्रिकेटरों ने भी क्रिकेट में कई विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं। आज हम आपको वनडे क्रिकेट में 70 से कम गेंदों पर शतक लगाने वाले कुछ भारतीय क्रिकेटरों से मिलवाने जा रहे हैं।

इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेटर और कप्तान विराट कोहली का नाम सबसे ऊपर आता है। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में 2 बार 70 से कम गेंदों पर शतक जड़े हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 और 61 गेंदों पर दो बार शतक लगाए हैं।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग भी इस लिस्ट में शामिल है। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि वीरेंद्र सहवाग ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए एकदिवसीय मुकाबले में 60 गेंदों पर और श्रीलंका के खिलाफ 66 गेंदों पर शतक लगाया था। तीसरे नंबर पर मोहम्मद अजहरुद्दीन आते हैं, जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए एकदिवसीय मुकाबले में 62 गेंदों पर शतक लगाया था।

युवराज सिंह का नाम चौथे नंबर पर आता है, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए एकदिवसीय मुकाबले में 64 गेंदों पर शतक जड़ा था भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव ने इंग्लैंड के खिलाफ 65 गेंदों पर और सुरेश रैना ने हॉन्ग कोंग के खिलाफ 64 गेंदों पर शतक लगाया था।

Related News