आज हम आपको क्रिकेट जगत के ऐसे प्लेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने भारतीय लड़कियों से शादी रचाई है और आज ख़ुशी से अपनी जिंदगी जी रहे हैं। तो आइए जानते हैं इन क्रिकेटर्स के बारे में।

1. शोएब मलिक


साल 2010 मे पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा से शादी रचाई थी।उनकी इस शादी को लेकर काफी बवाल भी हुआ लेकिन इन दोनों ने इन सब की परवाह नहीं की। आज सानिया और शोएब एक बेटे इजहान के माता-पिता है।

2. माइक ब्रेयरली


इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइक ब्रेयरली की मुलाकत माना साराभाई से साल 1976-77 के भारत दौरे के समय हुई। दोनों में बाते होना शुरू हुई और धीरे धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। कुछ दिन रिलेशनशिप मे रहने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए और आज उनके 2 बच्चे हैं।

3. मुथैया मुरलीधरन


मुथैया मुरलीधरन की गिनती दुनिया के सबसे शानदार स्पिनर में होती है। उन्होंने साल 2005 मे चेन्नई की मधिमालर राममूर्ति से शादी की। आज दोनों ख़ुशी ख़ुशी सुखद वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

4. शान टैट


ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज शान टैट ने भारत की मशहूर मॉडल माशूम सिंघा को लगभग 4 साल तक डेट किया। काफी समय तक दोनों की डेटिंग की खबरें भी आई और फिर दोनों ने साला 2014 मे शादी कर ली।

5. जहीर अब्बास


पाकिस्तानी क्रिकेटर जहीर अब्बास की मुलाकात यूके मे भारत की रीता लूथरा से हुई। दोनों के बीच पहले दोस्ती का रिश्ता बना जो कि प्यार में बदल गया और फिर साल 1980 से लेकर 1988 तक 8 साल डेटिंग के बाद दोनों ने शादी कर ली। रीता ने भी इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया और अपना नाम बदलकर समीना अब्बास रख लिया।

6. मोहसीन खान


बॉलीवुड एक्ट्रेस रीना रॉय ने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसीन खान से शादी की थी और इसके बाद ये दोनों भारत में आ गए। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा नही चल सका और दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया।

7. ग्लेन टर्नर


ग्लेन टर्नर ने साल 1973 मे एक भारतीय लड़की सुखिंदर सिंह से शादी की। दोनों आज सुखद वैवाहिक जीवन जी रहे हैं और उनके 2 बच्चे हैं।

Related News