स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट जगत में कई दिग्गज खिलाड़ी है जिन्होंने विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं और अपना नाम क्रिकेट इतिहास में सुनहरे अक्षरों में अंकित करवाया है। आज हम आपको क्रिकेट इतिहास के ऐसे 3 खिलाड़ियों से मिलवाने जा रहे हैं, जिनके नाम सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। आइए जानते हैं कौन से हैं यह 3 दिग्गज खिलाड़ी।

1.जावेद मियांदाद
पाकिस्तानी क्रिकेटर जावेद मियांदाद ने 19 वर्ष 140 दिन की उम्र में क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया था। बता दे की यह कारनामा करने वाले वह दुनिया के पहले खिलाड़ी थे।

2.विनोद कांबली
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली का नाम आता है। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली ने 21 वर्ष 32 दिन की उम्र में क्रिकेट इतिहास में दोहरा शतक लगाया था। गौरतलब है कि कांबली ने इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में 224 रनों की यादगार पारी खेलते हुए यह विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

3.सुनील गावस्कर
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर नाम भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर का आता है। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर 21 वर्ष 277 दिन की उम्र में क्रिकेट में दोहरा शतक लगाकर विश्व रिकार्ड अपने नाम किया था।

Related News