स्पोर्ट्स डेस्क। T20 क्रिकेट में दुनिया के लगभग सभी क्रिकेटरों ने खूब नाम कमाया है। इस खेल में खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर कई विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं। आज हम आपको T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले क्रिकेटरों से मिलवाने जा रहे हैं।

1.रोहित शर्मा
T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने 108 टी20 मैचों में करीब 126 छक्के जड़े हैं।

2.मार्टिन गुप्टिल
T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल का नाम दूसरे नंबर पर आता है। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि मार्टिन गुप्टिल ने 94 टी-20 मैचों में करीब 124 छक्के लगाए हैं।

3.ईयोन मोरगन
T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में इंग्लैंड के हीटर बल्लेबाज ईयोन मोरगन का नाम तीसरे नंबर पर आता है। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि ईयोन मोरगन ने 97 टी20मैचों में करीब 113 छक्के लगाए हैं।

Related News