भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी अजय जडेजा का जन्म 1 फरवरी 1971 को गुजरात के रायल राजपूत फैमली में हुआ था। अजय जडेजा आज अपना 49 वां जन्मदिन मना रहे हैं। जडेजा का किकेट के साख कई तरह के विवादों से भी नाता रहा है। लेकिन आज हम अजय जडेजा के जीवन से जुड़ी एक दिलचस्प उनकी प्रेम कहानी बताने जा रहे जिसके बारे सायद ही कोई जनता है।

बॉलीवुड की मशहूर डांसर और एक्ट्रेस माधुर दीक्षित को हर कोई जनता है और जडेजा की प्रेम कहानी इनके साथ खूब चली। अजय और माधुरी की मुलाकात एक मैगजीन के फोटोशूट के दौरान हुई थी। और इस दौरान दोनों ही एक दूसरे से बेहद प्यार करने लगे। लेकिन जडेजा के घरवालों को ये मंजूर नहीं था। जिसके चलते दोनों की शादी नहीं हो पाई।

दोनों के बीच की दुरियों की वजह ये थी कि जडेजा एक शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इसके अलावा उस दौरान माधुरी एक साधारण मध्यमवर्ग के परिवार से ताल्लुक रखती थीं। जडेजा के घर वालों को लग रहा था कि उनके और माधुरी के रिस्ते के चलते जडेजा के खेल पर असर पड़ रहा है। इसी तरह दोनों की प्रेम कहानी का दुखद अंत हुआ।


Related News