जानकारी के लिए बता दें कि विश्वकप 2019 होने में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। इस बार इंग्लैंड और वेल्स में विश्वकप का आयोजन किया जाएगा। विश्वकप 2019 में कुल 10 टीमें भाग लेंगी, जिनके बीच कुल 48 मुकाबले खेले जाएंगे। विश्वकप का पहला मैच 30 मई को और फाइनल मैच 14 जुलाई 2019 को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस स्टोरी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्रिकेट जगत के इन 5 दिग्गज खिलाड़ियों के लिए यह विश्वकप आखिरी होगा।

1 - महेंद्र सिंह धोनी

विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक माना जाता है। माही अब 37 साल के हो चुके हैं, 2019 विश्वकप धोनी के लिए आखिरी विश्वकप होगा। माही टीम इंडिया के एक मात्र कप्तान हैं, जिन्होंने भारत को एक दिवसीय और टी-20 विश्वकप विजेता बनाया। धोनी ने साल 2004 में क्रिकेट डेब्यू किया था, धोनी के नाम 10 शतक और 70 अर्धशतक शामिल है। 2019 का विश्व कप इनका आखिरी बड़ा टूर्नामेंट होगा।

2 - शोएब मलिक

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के बेहतरीन बल्लेबाज शोएब मलिक के लिए यह आखिरी विश्वकप होगा। उन्होंने कुछ महीने पहले ऐलान किया था कि वह विश्वकप 2019 खेलने के बाद वनडे क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। शोएब मलिक अब तक 9 शतक और 43 अर्धशतकीय पारियां भी खेल चुके है।

3 - क्रिस गेल

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल अब 39 साल के हो चुके हैं। यह महान बल्लेबाज भी विश्वकप 2019 के बाद क्रिकेट को हमेशा के लिए अलविदा कह देगा। इस बार के विश्वकप के बाद दर्शक शायद क्रिस गले के गगनचुंबी छक्के नहीं देख पाएंगे।

4- लसिथ मलिंगा

विश्वकप 2007 में लगातार 4 विकेट लेकर श्रीलंकाई गेंदबाज लसिथ मलिंगा एकबारगी तहलका मचा दिया था। लसिथ मलिंगा भी 35 साल के हो चुके हैं। 2023 के विश्वकप तक यह गेंदबाज 40 साल का हो जाएगा, ऐसे में विश्वकप 2019 लसिथ मलिंगा के लिए आखिरी विश्वकप माना जा रहा है। वनडे मैचों में लसिथ मलिंगा के नाम अब तक 311 विकेट है।

5- रॉस टेलर

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बेहतरीन बल्लेबाज रॉस टेलर भी करीब 35 साल के हो चुके हैं। यह खिलाड़ी अपनी टीम के लिए अब तक 204 वनडे मैच खेल चुका है। माना जा रहा है कि टेलर भी इस 2019 के विश्वकप के बाद फिर शायद अगले विश्व कप में नजर नहीं आएंगे। इन ​क्रिकेटर्स के अलावा कई अन्य ऐसे खिलाड़ी हैं, जो विश्वकप 2019 के बाद संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। इसलिए विश्वकप 2019 में कई क्रिकेर्टस अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहेंगे।

Related News