इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी की प्रमुख भूमिका रही हैं। धोनी अपने समय में एक बेहतरीन कप्तान भी रहे हैं। एक समय था जब धोनी की सलाह के बिना टीम इंडिया में कोई भी फैसला नहीं लिया जाता था।

भले ही आज धोनी कप्तान की भूमिका में नहीं हैं लेकिन उनकी मैदान पर मौजूदगी ही वर्तमान कप्तान विराट कोहली को रणनीति बनाने में मदद करती हैं। धोनी एक बेहतरीन विकेटकीपर होने के साथ साथ एक अच्छे फिनिशर भी हैं।

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने दूसरा वनडे विश्वकप, पहला टी 20 विश्वकप, चैंपियस ट्रॉफी और कई बड़ी सीरीज में जीतकर ख़िताब अपने नाम किये हैं। वही धोनी की बात करे तो बे एक बेहतरीन विकेटकीपर रहे हैं, जो वर्तमान में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर माने जाते हैं। टेस्ट प्रारूप से पहले ही संन्यास ले चुके धोनी जल्द ही वनडे और टी 20 सहित क्रिकेट के सभी प्रारूप से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।

धोनी के बाद टीम इंडिया में एक विकेटकीपर की जगह खाली हो जायेगी। जिसे भरने के लिए टीम इंडिया के पास कुछ बेहतरीन युवा विकेटकीपर हैं। हालांकि फिलहाल दिनेश कार्तिक ही एकमात्र ऐसे सीनियर खिलाड़ी हैं जो धोनी की जगह ठीक से कवर करने में सक्षम हैं। लेकिन कार्तिक भी ज्यादा समय तक क्रिकेट नहीं खेल सकते। ऐसे में टीम इंडिया के पास ईशान किशन, केएल राहुल और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी हैं जो इस काम को पूरा कर सकते हैं।

Related News