सचिन तेंदुलकर अपने 24 साल के शानदार करियर के दौरान सुर्खियों में रहे। उन्हें क्रिकेट का भगवान कहा जाता है। उन्होंने अपने करियर में कई शानदार रिकार्ड्स भी बनाएं। तेंदुलकर ने 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। वे अब मुंबई के बांद्रा में एक विशाल हवेली में अपनी फैमिली के साथ रहते हैं। जहाँ वह अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर, बेटी सारा तेंदुलकर और बेटे अर्जुन तेंदुलकर के साथ रहते हैं।

तेंदुलकर उपनगरीय बांद्रा (पश्चिम) में पेरी क्रॉस रोड पर एक आलिशान घर में रहते हैं। विशाल विला 6,000 वर्ग फुट में फैला है। घर की कीमत अब 78 करोड़ रुपये है।

तेंदुलकर का बंगला बेहद ही शानदार है और इसे खूबसूरती से डिजाइन किया गया है। उनके घर में 10 विशाल कमरे और अत्याधुनिक सुविधाएं हैं। लिविंग रूम में छत की ऊंचाई लगभग 20 फीट है जबकि पूरे बंगले में पत्थर की परत है।

इस घर की सबसे बड़ी खासियत इसका दो अलग-अलग स्ट्रक्चर की लॉबी को जोड़ने वाला कांच का पुल है। एक तरफ सचिन का बेडरूम है और दूसरी तरफ उनके बच्चों के कमरे। पहली मंजिल में दो बड़े गेस्ट रूम हैं। बारिश के पानी को सेव करने के लिए तेंदुलकर ने वर्षा जल संचयन प्रणाली स्थापित की है।

सचिन के पास कारों को रखने के लिए दो बेसमेंट हैं जिनमें एक बार में 40-50 कारों को रखा जा सकता है। बंगले में विशाल गेस्ट रूम्स और टॉप फ्लोर पर एक स्विमिंग पूल भी है।

Related News