खेल डेस्क। अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में टी20 विश्व कप 2024 दो जून से शुरू होने जा रहा है। भारतीय टीम पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। क्रिकेट प्रशंसकों को इस विश्व कप में भारत-पाक मैच का इंतजार है, जो बीच नौ जून को न्यूॉयर्क के नसऊ काउंटी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। खबरों के अनुसार, इस महामुकाबले के सारे टिकट बिक चुके हैं। आप हम आपको टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैचों के रिकॉर्ड के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

टी20 विश्व कप में में टीम इंडिया का पलड़ा बहुत ही भारी है। दोनों टीमों के बीच क्रिकेट के इस महाकुंभ में सात मुकाबले हुए हैं। इनमें से छह बार टीम इंडिया ने और एक बार पाकिस्तान ने जीत अपने नाम दर्ज की है। 2021 टी20 विश्व कप में भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम ने इस हार का बदला 2022 में लिया था। विराट कोहली की शानदार पारी के दम पर भारत ने इस विश्व कप में खेले गए मैच में पाकिस्तान को हराया था।

धोनी की कप्तानी में चैम्पियन बना था भारत
भारतीय टीम महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2007 में चैंपियन बनी थी। इसके अलावा टीम ने 2014, 2016 और 2022 में अंतिम-चार में प्रवेश किया था। 2014 में टीम इंडिया को फाइनल में शिकसत मिली थी।

पाकिस्तान ने 2009 में जीता था खिताब
वहीं पाकिस्तान की टीम ने छह बार विश्व कप के अंतिम-चार में प्रवेश किया था। पहुंच चुकी है। टीम 2009 में खिताब जीता था। वहीं 2007, 2010, 2012, 2021 और 2022 में टीम अंतिम चार में जगह बनाई थी।

PC: sports.ndtv

Related News