क्रिकेटर से क्रिकेटर बने उद्यमी सुरेश रैना ने मालदीव में परिवार के साथ अपना 34 वां जन्मदिन मनाया। उनके परिवार के साथ की ये तस्वीरें उनके फॅमिली गोल को दिखाती है।

रैना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, "जन्मदिन की सुबह की शुरुआत सबसे खूबसूरत सेटिंग में स्वादिष्ट और स्वस्थ नाश्ते के साथ हुई।"

सुरेश रैना और प्रियंका चौधरी ने 3 अप्रैल 2015 को शादी की थी। एक साल बाद, सुरेश और प्रियंका ने एक बेटी ग्रेसिया को जन्म दिया। 23 मार्च, 2020 को एक बेबी बॉय, रियो के आगमन के साथ उनके फैमिली में 4 सदस्य हो गए।


तस्वीरों में, परिवार को कुछ स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेते देखा जा सकता है। रैना और उनकी पत्नी प्रियंका दोनों ही इन पिक्चर्स में बेहद खूबसूरत नजर आ रहे थे। उनकी बेटी भी उनके साथ तस्वीरों में नजर आ रही है।

Related News