भारत ने ओलंपिक में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। टेनिस के खिलाड़ी सुमित नागल ने ओलंपिक में इतिहास रचा है और उज्बेकिस्तान के डिनेस इस्तोमिन को मैच में हरा कर रिकॉर्ड नाम किया है। सुमित नागल ओलंपिक में एकल मैच जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

उसे जीत हासिल करने में दो घंटे 34 मिनट का समय लगा। आपको जानकारी के लिए बता दें कि 25 साल के इंतजार के बाद इंडिया का कोई खिलाड़ी मैच जीत पाया है। इस से पहले लिएंडर पेस ने अटलांटा में 1996 के खेलों में कांस्य पदक जीता था।

लिएंडर पेस के बाद अब सुमित नागल ये रिकॉर्ड बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके बाद अब दूसरे दौर में उनका मुकाबला रैंकिंग में दो नंबर की वरीयता रखने वाले खिलाड़ी डेनियल मेदवेदेव से होगा।

टोक्यो ओलंपिक के दूसरे दिन मीराबाई चानू ने भी भारत को सिल्वर मैडल दिलवाया है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने भी जीत के साथ शुरुआत की है।

Related News