स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेटर जिन्होंने भारतीय टीम में जगह बनायी। लेकिन उसे बरकरार नहीं रख सके और गुमनाम हो गए। इन्ही में से एक हैं पंजाब के तेज गेंदबाज मनप्रीत सिंह गोनी। गोनी आईपीएल का पहला सीजन खेल चुके हैं, जिसमें वो धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे थे।

4 जनवरी 1983 को जन्मे गोनी ने आईपीएल के पहले सीजन में दमदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम में जगह बना ली थी। उन्होंने आईपीएल में 16 मैचों में 17 विकेट हासिल किये हैं। उन्होंने अपना वनडे डेब्यू हांगकांग के खिलाफ साल 2008 में किया था। वे भारत के लिए सिर्फ 2 वनडे ही खेल पाए हैं।

साल 2013 में गोनी की निजी लाइफ बुरी तरह बिखर गई, जिसका असर उनके क्रिकेट प्रदर्शन पर हुआ। आईपीएल के पहले सीजन के बाद उनकी माँ ने उनसे जान से खतरा होने तक का आरोप लगा दिया था, जिसके बाद गोनी की जिंदगी बुरी तरह बिखर गयी।

गोनी ने साल 2005 में मनप्रीत कौर के साथ शादी की। यह लव मैरिज थी जिसके कारण गोनी की मां और उनकी पत्नी में अनबन रहने लगी। कुछ समय बाद गोनी अपनी मां से अलग और उसके कुछ समय बाद रवे अपनी पत्नी और चार साल के बेटे से भी अलग होने को मजबूर हो गए थे।

संघर्षों से भरे गोनी के करियर में साल 2017 में ख़ुशी आयी और वे एक बच्ची के पिता बने। भले ही गोनी आज घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनप्रीत गोनी का नाम भुलाया जा चुका हैं। गोनी का क्रिकेट करियर बेपटरी हो गया और वो गुमनाम हो गया।

Related News