खेल डेस्क। जापान की राजधानी टोक्यो में हुए ओलंपिक खेलों में भारत के खिलाड़ियों ने अपना बेहतर प्रदर्शन किया इसके बाद वह कल टोक्यो से भारत लौट आए है जिसके बाद कल राजधानी दिल्ली में सभी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया है।

केंद्रीय युवा कार्य और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कल यानी की सोमवार शाम को अशोका होटल में सभी पदक विजेताओं को का स्वागत कर सम्मान किया है जिसमें- नीरज चोपड़ा,(गोल्ड़) रवि कुमार दहिया(रजत), मीराबाई चानू, पीवी सिंधु, बजरंग पुनिया, लवलीना बोरगोहेन और पुरुषों की राष्ट्रीय हॉकी टीम(कांस्य) को सम्मानित किया है।

इस खास मौके पर अनुराग ठाकुर के साथ केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू; युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक; खेल-सचिव रवि मित्तल और भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक संदीप प्रधान भी मौजूद रहे।

इस अवरस पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि, “टोक्यो ओलंपिक, 2020 में भारत ने कई मुकाम पहली बार हासिल किए हैं। ओलंपिक में टीम इंडिया की सफलता इस बात का प्रतिबिंब है कि कैसे न्यू इंडिया दुनिया में- यहां तक कि खेल में भी एक प्रमुख शक्ति के रूप में उभरने की इच्छा और आकांक्षा रखता है।

Related News