पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के आलराउंडर खिलाड़ी शाहिद अफरीदी क्रिकेट जगत के सबसे फेमस खिलाड़ियों में से एक है। सिर्फ पाकिस्तान में ही नहीं बल्कि भारत में भी अफरीदी के बहुत सारे फैन है और अफरीदी खुद भी यह बार स्वीकार चुके है कि उन्हें भारत में बहुत प्यार मिलता है। अफरीदी को उनके फैंस 'बूम बूम अफरीदी' के नाम से भी जानते है।

शाहिद अफरीदी का यह नाम बहुत फेमस है लेकिन उन्हें यह नाम किसने किया, इसके बारे में ज्यादा लोगों को अभी तक पता नहीं है। हाल ही में ट्विटर पर फैंस से बातचीत करते हुए अफरीदी ने उस नाम का खुलासा किया जिसने उन्हें यह नाम दिया था। ट्विटर पर अफरीदी के एक फैन ने उनसे पुछा की उन्हें यह नाम किसने दिया था तो इसके जवाब में अफरीदी ने बताया कि उन्हें यह नाम भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी, कमेंटेटर और कोच रवि शास्त्री ने दिया था।

बता दें कि 21 वर्षीय क्रिकेट करियर के साथ अफरीदी पाकिस्तान टीम के सबसे खिलाडियों में से एक है। अफरीदी ने पाकिस्तान के लिए 398 एकदिवसीय मैच खेलते हुए 8 हजार से ज्यादा रन बनाये है और 395 विकेट लिए है। वहीं 99 टी-20 मैचों में अफरीदी के नाम 1400 से ज्यादा रन और 98 विकेट दर्ज है। अफरीदी ने 2017 में क्रिकेट से संन्यास लिया था।

Related News