स्पोर्ट्स डेस्क। T20 क्रिकेट आज दुनिया का सबसे बेहतरीन खेल है, जो मात्र 20 ओवरों में ही समाप्त हो जाता है। इस खेल को लोग काफी पसंद करने लगे हैं, क्योंकि यह बेहद कम समय में समाप्त हो जाता है साथ ही इस खेल में अंतिम गेंद तक रोमांच बरकरार रहता है। आज हम आपको T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों से मिलवाने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं यह क्रिकेटर्स।

1.रोहित शर्मा
T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने करीब 108 टी20 मैचों में 4 शतक जड़े हैं।

2.ग्लेन मैक्सवेल
T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल दूसरे नंबर पर आते हैं। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने 67 टी20 मैचों में 3 शतक जड़े हैं।

3.सी मुनरो
T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में न्यूजीलैंड के क्रिकेटर से सी मुनरो का नाम तीसरे नंबर पर आता है। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि न्यूजीलैंड क्रिकेटर सी मुनरो ने 65 टी-20 मैचों में 3 शतक जड़े हैं।

Related News