भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टीवी एंकर संजना गणेशन से शादी कर ली है। सोमवार को सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर उन्होंने इसकी जानकारी दी। इसके बाद IPL की टीम राजस्थान रॉयल्स ने चुटकी लेते हुए दोनों को शादी की बधाई दी।



06 मई 1991 को जन्मी संजना गणेशन की उम्र 2021 तक 30 साल है। वे पुणे, महाराष्ट्र, भारत के एक मध्यमवर्गीय हिंदू परिवार में पली बढ़ी है। संजना गणेशन ने एक टीवी होस्ट और मॉडल के रूप में शुरुआत की। वह सफल महिलाओं में से एक हैं।

संजना गणेशन ने साल 2013 में फेमिना गॉर्जियस का खिताब जीता। वैसे उन्होंने एमटीवी के रिएलिटी शो स्पिलिट्स विला से टीवी पर अपना डेब्यू किया था।

बात करें तो उनकी कुल संपत्ति एक न्यूज़पोर्टल के अनुसार 2019 में 4.95 करोड़ थी। लेकिन उनकी वर्तमान की संपत्ति के बारे में फ़िलहाल जानकारी नहीं है।

Related News