भारत की सबसे सफल महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने हाल ही में घोषणा की कि वह 2022 के मौजूदा अभियान के बाद खेल से संन्यास लेने की योजना बना रही हैं। 35 वर्षीय ने अपनी डबल्स पार्टनर नादिया किचेनोक के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 से बाहर होने के बाद यह घोषणा की।

पूर्व विश्व नंबर 1 ने 2005 में हैदराबाद में महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) एकल खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बनकर इतिहास रचा था। सानिया ने आखिरी बार सितंबर में ओस्ट्रावा ओपन में वीमेन डबल खिताब जीता था।

कुल मिलाकर, उसने अपने अब तक के करियर में एक सिंगल खिताब और 43 डबल खिताब जीते हैं। डब्ल्यूटीए के अनुसार, सानिया मिर्जा ने अपनेसफल करियर में कुल 7,030,997 डॉलर (लगभग 52,29,35,323.57 करोड़ रुपये) की पुरस्कार राशि जीती है।

अक्सर टेनिस में सबसे महान भारतीय महिला खिलाड़ी के रूप में जानी जाने वाली मिर्जा और उनकी डबल्स पार्टनर नादिया किचेनोक ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 के पहले दौर में स्लोवेनिया की Tamara Zidansek और Kaja Juvan के हाथों हारकर बाहर हो गईं।

Related News