खेल डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और अभिनेता सलिल अंकोला ने शुक्रवार को अपना जन्मदिन मनाया है। उनका जन्म 1 मार्च, 1968 को सोलापुर में हुआ था। आज हम आपको इस क्रिकेटर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

आपको बता दें कि सलिल अंकोला ने अपना डेब्यू पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ ही किया था। हालांकि उन्हें क्रिकेट में सचिन के समान सफलता नहीं मिली थी। इसके बाद इस पूर्व क्रिकेटर ने फिल्मों का रूख किया था।
शुक्रवार को अपना 56वां जन्मदिन मना चुके सलील अंकोला अभी अजीत अगरकर की अगुवाई वाली बीसीसीआई की 5 सदस्यीय चयन समिति का हिस्सा हैं।

15 नवंबर 1989 को अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना डेब्यू करने वाले सलिल अंकोला ने खेल में असफलता के बाद कई फिल्मों में काम किया। वह सीआईडी और सावधान इंडिया जैसे टीवी शो में भी अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं।
वहीं उन्हें टीम इंडिया की ओर से एक टेस्ट मैच और बीस वनडे खेलने का मिला था।

PC: abplive

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News