जयपुर।मालदीव में हो रही साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन चैम्पियनशिप 2021 में अपनी पहली जीत दर्ज करते नेपाल को हराया है। भारत ने एक मुकाबले में नेपाल को 1-0 से मात दी है। भारत के लिए इकलौता गोल कप्तान सुनील छेत्री ने किया है।कप्तान सुनिल छैत्री के इस गोल की बदौलत भारत ना सिर्फ नेपाल को हराने में सफल रहा, बल्कि सैफ चैम्पियनशिप से बाहर होने से बच गया है।क्योंकि बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच भारत के ड्रा मैच पहले हो चुके है।


भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनिल छेत्री का यह 123 वां मुकाबला है। उन्होंने नेपाल के खिलाफ मैच में 83वें मिनट में गोल किया। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का 77वां गोल रहा है। इस गोल के जरिए उन्होंने ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर पेले के रिकॉर्ड की बराबरी की ली है।ब्राजील के फुटबॉलर पेले ने 92 मैच में 77 गोल दागे थे।


वहीं अब सुनिल छेत्री अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में संयुक्त रूप से सबसे अधिक गोल करने वाले तीसरे एक्टिव खिलाड़ी बन गए हैं। वह संयुक्त अरब अमीरात के अली मबखौत (77) के बराबर हैं।सुनिल छेत्री से आगे पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी हैं।अब तक रोनाल्डो ने 112 और लियोनेल मेसी ने 79 गोल किए हैं।


7 बार सैफ फुटबॉल चैम्पियनशिप का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम अब प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। भारत के 3 मैच से पांच अंक हैं और मेजबान मालदीव व नेपाल के 3 मैच से 6-6 अंक हैं। भारत को अगर फाइनल में जगह बनानी है तो उसे मालदीव के खिलाफ बुधवार को होने वाले लीग मैच को जीतना होगा। अगर, भारत नेपाल के खिलाफ भी मुकाबला ड्रॉ खेलता है तो वो टूर्नामेंट से बाहर हो सकता था।

Related News